9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर अवधेश प्रसाद का बयान, बोले- गृह नगर में बन रहा भव्य मंदिर, परिवार के साथ करेंगे दर्शन

Akhilesh Yadav: अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव परिवार के साथ राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के पीछे अखिलेश के आत्मविश्वास की वजह जनता का समर्थन बताया।
2 min read
Google source verification
Awdhesh Prasad

सपा सांसद अवधेश प्रसाद (PC: IANS)

Akhilesh Yadav Ram Mandir Visit: अयोध्या में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन नहीं करने को लेकर उठ रहे सवालों पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के आत्मविश्वास की वजह जनता का समर्थन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के पीछे भी यही आत्मविश्वास है। राम मंदिर में दर्शन को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव जरूर मंदिर जाएंगे। उनके गृह नगर में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ दर्शन करेंगे। अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह भी उनके साथ जाएंगे।

भगवान का आशीर्वाद नहीं है उन पर

वहीं, बीजेपी विधायक रजनी तिवारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद मिलने पर ही उनके दर्शन हो सकते हैं। रजनी तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव पर भगवान की कृपा नहीं है, इसलिए उन्हें न तो सद्बुद्धि आ रही है और न ही दर्शन का अवसर मिल रहा है।

मौलाना के यहां जाते हैं, तो खुशी से नान और रोटी खाते हैं- ओपी राजभर

लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर नहीं जाने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दर्शन करने क्यों नहीं गए? मैंने उनकी तस्वीर देखी है, जिसमें वह प्रसाद लेते समय परेशान नजर आ रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि प्रसाद खाएं या नहीं। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि जब वह किसी मौलाना के यहां जाते हैं, तो खुशी से नान और रोटी खाते हैं। यहां उन्हें इस बात की चिंता है कि कुर्सी मिलेगी या नहीं।

वोट बैंक की चिंता छोड़ खुलकर राजनीति करें अखिलेश

अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने वोट बैंक की चिंता है। उन्हें इस बात की परवाह किए बिना खुलकर राजनीति करनी चाहिए कि उनके फैसलों का मुस्लिम मतदाताओं पर क्या असर पड़ेगा। राजभर ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को यह कहते हुए देखा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग