9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हो आए अयोध्या, रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना?’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती

Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने रामलला के दर्शन न करने पर सवाल उठाए और कारसेवकों की मौत का मुद्दा उठाया। साथ ही अखिलेश पर आस्था के बजाय वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Google source verification
UP News

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती। राजभर ने अयोध्या की सड़कों पर पहुंचने पर अखिलेश यादव से कारसेवकों की चीखें याद आने और उनके पिता मुलायम सिंह यादव की ओर से कारसेवकों पर गोली चलवाए जाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने अखिलेश को पश्चाताप करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर उनकी आस्था है तो उन्हें राजनीतिक समीकरणों का बंधक नहीं बनना चाहिए।

राजभर ने प्रसाद ग्रहण करते हुए अखिलेश की तस्वीर पर भी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि वह आस्था के बजाय वोट की राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कल भी बताया था और परसों भी बताया था। ये सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। पीले कपड़े पहनकर और तिलक लगाकर सनातन संस्कृति में आने का दिखावा भी कर लें, लेकिन इन्हें सिर्फ तुष्टिकरण और मुस्लिम वोट बैंक की चिंता रहती है। समाजवादी पार्टी के नेता कभी भी सनातन संस्कृति को सही मायने में स्वीकार नहीं करते। उनसे कारसेवकों के नरसंहार का जवाब मांगिए।

खबर में अपडेट जारी है

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग