बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अयोध्या को मिली जनकपुर रेल लिंक और सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात का स्वागत किया है। उन्होंने इसे अयोध्या के लिए बेहद शुभ और बेहतर कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई और धन्यवाद दिया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म और भगवान राम की नगरी है। ऐसे में इस नई रेल सेवा से न केवल श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए नेपाल जाने में आसानी होगी, बल्कि दोनों देशों के आपसी संबंध भी और अधिक मजबूत होंगे।