20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ayodhya / UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि राम गोपाल यादव और SP प्रमुख अखिलेश यादव को हमारे समुदाय से माफी मांगनी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Nov 2026, 4:11 PM IST

Akash Anand

बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद (Photo-IANS)

BSP National Coordinator Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंडितपुर में आयोजित पार्टी की रैली में पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए आकाश ने समजावादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव पर तीखा हमला बोला है।

सपा नेताओं के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी

BSP के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, 'मैं प्रोफेसर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम जो बात सालों से समझाने की कोशिश कर रहे थे, उसे उन्होंने अपने विचारों और अपने माइक के जरिए एक मिनट में पूरे दलित समुदाय को समझा दिया - कि यह पार्टी और इसका नेतृत्व हमारे समुदाय के लिए अपने दिलों में क्या जगह रखते हैं। भाई, आप चाहे कितना भी दिखावा कर लें, लेकिन दिल में जो होता है, वह आखिरकार जुबान पर आ ही जाता है।'

'अगर माफी नहीं मांगी गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में बटन दबाकर चुकाएंगे हिसाब'

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए आकाश ने कहा, 'राम गोपाल यादव और SP प्रमुख अखिलेश यादव को इस शब्द के लिए हमारे समुदाय से माफी मांगनी होगी। वरना, आने वाले विधानसभा चुनावों में हम बटन दबाकर इसका हिसाब भी बराबर कर लेंगे।'