20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / क्या NDA से अलग होने की राह पर सुभासपा? अखिलेश यादव के 36 सीटों की मांग के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

क्या NDA से अलग होने की राह पर सुभासपा? अखिलेश यादव के 36 सीटों की मांग के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

UP Politics Seat Distribution: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसलिए वे 36 सीटें मांग रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Nov 2026, 2:57 PM IST

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Photo-IANS)

Akhilesh Yadav SBSP 36 Seats Claim: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारों को लेकर मंथन कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। सपा प्रमुख के मुताबिक यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भारतीय जनता पार्टी से 36 सीटों की मांग की है। उन्होंने इस सीटों की सूची भी जारी कर दी है। वहीं, सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश के दावों पर पलटवार किया है।

अखिलेश यादव का बड़ा दावा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसलिए वे 36 सीटें मांग रहे हैं। उन्होंने इसे सिर्फ सूची नहीं बल्कि हारते हुए एनडीए गिरोह से बाहर निकलने का बहाना बताया। अखिलेश का कहना है कि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाकी दल और बी-टीम भी उसी हिसाब से सीटें मांगेंगे। फिर भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी। उन्होंने इसी वजह से भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आने का जिक्र भी किया। अखिलेश ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुभासपा को लेकर सीटों से संबंधित दावा किया था। अब उन्होंने लिस्ट जारी कर अपनी बात को और मजबूती दी है।

SBSP ने अखिलेश के दावे पर किया पलटवार

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव दावे पर पलटावार किया है। अरविंद राजभर ने कहा, 'देखिए, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) की सीटों की फर्जी सूची को लेकर अखिलेश यादव ने जो ट्वीट किया और उसे सोशल मीडिया पर फैलाया, वह निंदनीय है। इससे उनके राजनीतिक शिष्टाचार और मूल्यों का पता चलता है। आपको यह भी पता होगा कि इससे पहले BJP की सीटों की एक सूची भी सामने आई थी, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि उसे किसने फैलाया था। हर राजनीतिक दल को सीटों की मांग करने का लोकतांत्रिक अधिकार है।'

सियासी समीकरणों पर असर

आपको बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। निषाद पार्टी और सुभासपा जैसी पार्टियां ज्यादा सीटों के लिए दबाव बनाने की रणनीति अपना रही हैं। ऐसे में अखिलेश यादव के ताजा दावे ने एनडीए के अंदरूनी समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।