20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में उत्तराखंड में ली अंतिम सांस, CM धामी ने जताया दुख

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में उत्तराखंड में ली अंतिम सांस, CM धामी ने जताया दुख

CM YogiCM Yogi Adityanath Mother Passes Away: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में उत्तराखंड में निधन हो गया है। SSP पौड़ी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:48 PM IST

patrika Breaking news

patrika Breaking news

CM Yogi Adityanath Mother Passes Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। वह 91 साल की थीं। उन्होंने उत्तराखंड में अंतिम सांस ली। पौड़ी के SSP सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है। सीएम योगी का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में रहता है। योगी आदित्यनाथ का जन्म भी इसी गांव में हुआ था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया है।

पौड़ी के पंचूर गांव में रहता है परिवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। सावित्री देवी एक गृहिणी थीं। सीएम योगी समेत उनके कुल 4 बेटे और 3 बेटियां हैं। उनके अन्य बेटों के नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और शैलेंद्र मोहन हैं। वहीं बेटियों के नाम पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं।

साल 2020 में हुआ था पिता का निधन

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। उस समय कोविड प्रोटोकॉल के चलते सीएम योगी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। उस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण वे अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे।

खबर पर अपडेट जारी है...