अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे केदारेश्वर महादेव मंदिर बनवा रहे हैं। करीब 50 बीघा क्षेत्र में फैले इस मंदिर का शिलान्यास उन्होंने 7 मार्च 2021 को किया था। मंदिर के मुख्य भवन को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। वहीं, इसके परिसर की बनावट तमिलनाडु के तंजावुर स्थित बृहदेश्वर मंदिर से प्रेरित है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मंदिर का मुख्य भवन और गर्भगृह लगभग तैयार हो चुके हैं। इसके उद्घाटन को लेकर चुनाव से पहले की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उद्घाटन की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।