scriptअयोध्या: आज 1:20 मिनट से शुरू होंगे यह अनुष्ठान, अंत में सांयकालीन पूजन और होगी आरती | Ayodhya: Today worship in Shri Ram Mandir Pran Pratistha ritual | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या: आज 1:20 मिनट से शुरू होंगे यह अनुष्ठान, अंत में सांयकालीन पूजन और होगी आरती

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पहले आज अनेक पूजा अर्चना होगी। आज के कार्यक्रम के विषय में आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने यह जानकारी दी।

अयोध्याJan 18, 2024 / 01:04 pm

Narendra Awasthi

अयोध्या: आज 1:20 मिनट से शुरू होंगे यह अनुष्ठान, अंत में सांयकालीन पूजन और होगी आरती

आज के अनुष्ठान की तैयारी जोरों पर

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आज के क्रम में आज 1:20 से मिनट से कार्यक्रम शुरू होगा जिसकी शुरुआत संकल्प के साथ होगी इसके बाद गणेशाम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धाशपूजन (सप्तघृतमातृका पूजन) होगा। श्रीवल्लभराम शालिग्राम साड़्गवेद विद्यालय रामघाट वाराणसी के आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को जल यात्रा अनुष्ठान भव्य रूप से हुई। रामलला की मूर्ति की शोभायात्रा के बाद मंडप में आनंद रामायण का पारायण प्रारंभ हुआ। आज के अनुष्ठान विधि विधान से संपन्न होंगे।

यह भी पढ़ें

कड़ाके की ठंड: विद्यालयों की छुट्टी का आया नया आदेश, जानें कब खुलेगा विद्यालय

बीते 17-18 जनवरी की रात को रामलला के विग्रह को श्री राम मंदिर परिसर में लाया गया। जिसे क्रेन की मदद से मंदिर में प्रवेश कराया गया। श्रीरामलला के लिए 3.4 फीट ऊंचा सिंहासन तैयार किया गया है। 22 जनवरी को रामलला की बाल स्वरूप प्रतिमा को स्थापित की जाएगी।

आज के कार्यक्रम इस प्रकार हैं

जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयुष्यमंत्र जाप, नांदी श्राद्ध सहित अन्य अनुष्ठान होंगे। आज ही मंडप प्रवेश, पृथ्वी-कूर्म-अनंत-वराह-यज्ञ-भूमि-पूजन, दिगरक्षण, पंचगव्य प्रेक्षण, मण्डपांड़्ग वास्तु पूजन, वास्तु बलिदान आदि विधान होंगे। इसके अतिरिक्त मंडप पूजन भी होगा। जिसमें तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपाल पूजा संपन्न होगी। उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्री राम की मूर्ति का जलाधिवास होगा। आज ही गंधादिवास और सांयकालीन पूजा होगी। अंत में आरती के साथ आज के अनुष्ठान संपन्न होंगे।

Home / Ayodhya / अयोध्या: आज 1:20 मिनट से शुरू होंगे यह अनुष्ठान, अंत में सांयकालीन पूजन और होगी आरती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो