28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़ाके की ठंड: विद्यालयों की छुट्टी का आया नया आदेश, जानें कब खुलेगा विद्यालय

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए विद्यालय में एक बार फिर छुट्टी बढ़ा दी गई है। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 22 जनवरी को लेकर के भी डीएम ने यह आदेश जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 17 Jan 2024, 8:52 PM IST

कड़ाके की ठंड: विद्यालयों की छुट्टी का आया नया आदेश, जानें कब खुलेगा विद्यालय

ठंड में स्कूली छात्र-छात्राओं को मिली बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी 18 जनवरी से 20 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने अपने देश में बताया है कि अत्यधिक सहित लहर को देखते हुए जिला अधिकारी के आदेश पर अवकाश घोषित किया गया है। जिसे शीतकालीन अवकाश बताया गया है। जिले में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान भी 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन भर सूरज के दर्शन नहीं होते हैं। 22 जनवरी को लेकर के डीएम ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें: विद्यालयों में 16 जनवरी से शर्तों के साथ घोषित की गई छुट्टी, जानें कब खुलेगा विद्यालय

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अत्यधिक शीतलहर ठंड और कोहरे को देखते हुए अवकाश का निर्णय लिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राएं शामिल है।

आदेश का पालन कड़ाई से किया जाए

बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि आदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। सभी संबंधित विद्यालय को यह आदेश कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में श्री राम जन्मभूमि परिसर में बने श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में बताया है कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत आगामी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। किसके अंतर्गत सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के पत्र के आधार पर या आदेश जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग