29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालयों में 16 जनवरी से शर्तों के साथ घोषित की गई छुट्टी, जानें कब खुलेगा विद्यालय

बेसिक शिक्षा सचिव उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के आदेश पर आगामी 16 जनवरी से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन इन शर्तों के साथ अवकाश दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 15 Jan 2024, 8:49 PM IST

विद्यालयों में 16 जनवरी से शर्तों के साथ घोषित की गई छुट्टी

16 जनवरी से स्कूल में की गई छुट्टी

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन में विद्यालय बंद करने का निश्चय लिया है। आज सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद 16 से छुट्टी की घोषणा की जाती है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी के अनुमति दी गई है। लगातार पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। तापमान में भी कमी आ रही है। जिसके कारण जिला प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा की है। ‌

यह भी पढ़ें: कानपुर: अराजक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर के शिवलिंग के पास की खुदाई, भक्तों में आक्रोश

बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी 16 जनवरी से विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा 1 से 8 तक पर लागू होगा। ‌इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सभी बोर्ड के स्कूल शामिल है। ‌

केवल शिक्षण कार्य स्थगित

संगीता सिंह ने अपने आदेश में बताया कि 16 और 17 जनवरी को सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान केवल शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। आदेश के अनुसार शिक्षकों और शिक्षामित्र को विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होगी। इस आदेश का पालन कड़ाई से किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग