27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण कर रहा है संपत्ति की नीलामी, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

USDA property E-auction: उन्नाव में उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्ति की नीलामी हो रही है जिसका शुभारंभ आज किया गया। 89 संपत्तियों को ई-नीलामी में रखा गया है। जिनमें व्यावसायिक, शैक्षिक और आवासीय संपत्ति है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 27 Oct 2026, 5:24 PM IST

उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्ति की नीलामी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्ति की नीलामी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

USDA Property Auctions: उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की ई-नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ आज किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पहली बार नीलामी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और डिजिटल किया गया है।‌ अब संपत्तियों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। पारदर्शी प्रक्रिया, सुरक्षित निवेश और समृद्ध भविष्य के लिए नागरिक इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। जनपदवासियों को इस ऐतिहासिक क्षण की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इससे उन्नाव के विकास को पंख लगेंगे, जिला स्वच्छ के साथ विकसित होगा।

उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्ति की नीलामी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्ति पिछले 12 सालों से लंबित पड़ी है। जिनकी बिक्री नहीं हो पा रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर ई-नीलामी की तैयारी की। जिलाधिकारी और सदर विधायक ने आज की नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

क्या कहते हैं सदर विधायक?

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है कि उन्नाव के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। 89 ऐसी परियोजनाएं जो पिछले 12 सालों से लंबित थी उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। यह बड़ा ही गौरवशाली क्षण है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि उन्नाव के विकास में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है और सभी को आगे आना चाहिए।

व्यावसायिक, शैक्षिक और आवासीय संपत्ति योजना शामिल

सदर विधायक ने कहा कि उन्नाव विकास प्राधिकरण द्वारा व्यावसायिक, शैक्षिक और आवासीय योजनाएं लाई गई हैं। यह एक सुनहरा अवसर है। जिसका सभी को सहभागी बनना चाहिए। इससे न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन में प्रगति आएगी बल्कि पूरे उन्नाव की प्रगति होगी। अनेक लिंक रोड जिले से गुजर रहे हैं और मुख्यमंत्री का जिले को NCR में शामिल करना सौभाग्य की बात है।

नीलामी का टाइम टेबल

सचिव विकास प्राधिकरण ने बताया कि पंजीकरण 27 अक्टूबर से शुरू होगा। अंतिम तारीख 16 नवंबर है। ऑनलाइन नीलामी 18 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इनमें 85 भूखंड व्यावसायिक है जबकि एक आवासीय भूखंड और तीन शैक्षिक भूखंड है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग