21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में बक्सा कांड:  पति की प्रताड़ना से तंग आकर रची थी साजिश, साथियों संग मिलकर की हत्या, हाईवे पर फेंका शव

Unnao wife got her husband murdered: उन्नाव के रायबरेली मार्ग के किनारे बक्से के अंदर मिले 25 वर्षीय युवक के शव का खुलासा किया गया है। जिसमें पुलिस ने पत्नी और श्रमिकों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

उन्नाव में बक्सा कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा (फोटो पत्रिका )

Unnao Youth Murder Revealed: उन्नाव में बक्से के अंदर मिले 25 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। जिसमें पत्नी और श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। प्रेम संबंधों में पति की हत्या की गई है और शव को बक्से में भरकर सड़क के किनारे फेंकवा दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पत्नी सहित अन्य श्रमिकों को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि घटना की जांच के लिए पांच टीमों को लगाया गया था। जांच के दौरान जानकारी हुई कि लोडर से लाकर बॉक्स को हाईवे के किनारे फेंका गया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोडर की पहचान की गई। लीडर राजेश गुप्ता के नाम रजिस्टर्ड था। जो स्वयं अपनी गाड़ी चलाता है। ‌ पूछताछ के दौरान राजेश गुप्ता ने बताया कि 1200 रुपए में एक महिला ने लोडर को किराए पर लिया था। बताया गया था कि कमरा शिफ्ट करना है।

घटना में महिला सहित तीन गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में पत्नी नेहा रावत पत्नी सोनू निवासी कंचन नगर शुक्लागंज गंगा घाट, तोहिद पुत्र समीम निवासी सीताराम कॉलोनी रेलवे पुल के नीचे गंगा घाट, जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल पुत्र मुन्ना सिंह निवासी कंचन नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट को गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी भी शामिल है। सभी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

क्या है हत्या का कारण?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शादी 23 वर्ष पहले लखनऊ में हुई थी। करीब 8 साल पहले महिला मृतक सोनू निवासी हसनगंज के संपर्क में आई और उसी के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। पहले पति से चार बेटियां थी जो पहले पति के पास ही रहती हैं जबकि मृतक युवक के साथ रहने के दौरान एक बेटा हुआ जो 5 साल का है। मृतक मूल रूप से हसनगंज का रहने वाला था जो अब किराए के मकान में रह रहा था।

रोज-रोज मारपीट करता था मृतक

महिला के हवाले से पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक सोनू शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। जिससे तंग आकर उसने खौफनाक कदम उठाया। उसने 19-20 अक्टूबर की रात को जितेंद्र की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में ही बंद कर दिया। इस बीच जितेंद्र ने अपने जानने वाले लीडर राजेश गुप्ता को 1200 रुपए किराए पर लोडर लिया।

लोडर मलिक की भूमिका की भी जांच

एसएसपी के अनुसार तोहिद और एक बाल अपचारी के सहयोग से सोनू के शव को चद्दर और कंबल में लपेटकर बड़े लोहे के बक्से में रख लिया। चोरी छुपे कंचन नगर गंगा घाट के रास्ते होते हुए रायबरेली मार्ग पहुंचे और गदन खेड़ा चौराहे के आगे हॉस्पिटल के पास फेंक कर चले गए। राजेश गुप्ता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग