24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घुमंतू समाज के लिए बनाया गया कल्याण बोर्ड, अमेठी में बनेंगे 8 हजार आवास

Ghumantu Gaurav samagam: अमेठी में घुमंतु गौरव समागम का आयोजन किया गया। जिसमें घुमंतू समाज से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की गई। कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण, मयंकेश्वर शरण सिंह आदि मौजूद थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 24 Oct 2026, 4:35 PM IST

समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, फोटो सोर्स- X असीम अरुण

समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, फोटो सोर्स- X असीम अरुण

Amethi ghumantu Gaurav samagam: अमेठी में घुमंतू गौरव समागम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अमेठी में घुमंतू समाज के लिए 5000 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ‌इसके साथ ही घुमंतू समाज के लोगों के निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि बनाने की भी व्यवस्था की जाएगी। घुमंतू समाज के लिए बनाए गए बोर्ड से लोगों को काफी मदद मिलेगी।‌ यह बोर्ड अन्य जातियां के लिए बनाए गए बोर्ड की तरह ही काम करेगा। ‌इस मौके पर घुमंतू समाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

क्रिकेट मैदान में आयोजित किया गया कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के अमेठी के इंहोंना क्रिकेट ग्राउंड में घुमंतू गौरव समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुमंतू समाज के लिए बोर्ड बनाकर बहुत ही बड़ा काम किया है। जिस प्रकार अल्पसंख्यक बोर्ड, अनुसूचित जाति बोर्ड, पिछड़ा वर्ग आयोग है उसी प्रकार यह बोर्ड भी काम करेगा। घुमंतू समाज की सारी समस्याओं को यह बोर्ड खत्म करेगा।

5000 मकान बनाने का लक्ष्य

मनकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि आज से 12 साल पहले उन्होंने साढे चार सौ मकान शिल्पकारों के लिए बनवाए थे। आने वाले 5 सालों में घुमंतू समाज के लिए 5000 मकान बनवाने का लक्ष्य है। घुमंतू समाज के लिए अन्य भी कई समस्याएं हैं जिनमें जाति आय प्रमाण पत्र शामिल है। उन्होंने तहसील कर्मियों से कैंप लगाकर समाज के लोगों को निवास और प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था कर ली जाए।

कबड्डी खिलाड़ियों को किट देने की घोषणा

इसके साथ ही कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ियों को किट देने की भी घोषणा की। उम्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है। गांव में कैंप लगाकर मुक्त चिकित्सा अधिकारी उम्र का सर्टिफिकेट दे देंगे। जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा। घुमंतू समाज के लोग घोषणाओं का ताली बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण भी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग