प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अमेठी, रायबरेली समेत पूरे प्रदेश में निर्णायक जीत हासिल करेगी और तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि तीनों विधायक पिछले माहौल में घुट-घुटकर जी रहे थे, इसलिए भाजपा में आए। चौधरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी विदेश में की गई टिप्पणियां देश की छवि खराब करती हैं।