हालांकि, फायदे के साथ चुनौतियां भी हैं। गौरीगंज में भाजपा के पुराने नेता, खासकर 2022 में राकेश प्रताप सिंह से हारे चंद्र प्रकाश मटियारी जैसे नेता, टिकट और प्रभाव को लेकर नाराज हो सकते हैं। जब कोई बाहरी या बागी नेता आता है तो पार्टी के अंदरूनी संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। टिकट बंटवारे में प्राथमिकता किसे मिलेगी, यह सवाल 2027 चुनाव से पहले तनाव पैदा कर सकता है।