21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में बक्से में बंद मिला युवक की लाश, शरीर पर गंभीर चोट के निशान, शिनाख्त नहीं

Unidentified youth body found inside a box: उन्नाव में 25 वर्षीय युवक का शव बक्से में बंद मिला। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली।
2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर मौजूद क्षेत्राधिकारी , फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

घटनास्थल पर मौजूद क्षेत्राधिकारी , फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Unidentified Youth's Body Found On Roadside In Unnao: उन्नाव में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव बक्से के अंदर रखा गया था। जिसे हाईवे के किनारे फेंक दिया गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया। बक्से को खोला गया तो उसके अंदर शव मिला। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में मिला अज्ञात का शव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अचलगंज उन्नाव हाईवे के किनारे बक्सा पड़ा हुआ था। लावारिस हालत में बड़े बक्से को देखकर लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ‌ बक्से को खोला गया तो उसके अंदर युवक की लाश मिली है। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। ‌ जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जाती है। ‌ युवक को बक्से से निकलकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित किया।

हत्या कर बॉक्स में रखा गया शव

बताया जाता है युवक की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। शव को वाहन से लाकर हाईवे के किनारे फेंका गया था। काफी देर तक बॉक्स सड़क किनारे पड़ा रहा। लावारिस हालत में बॉक्स को पड़े देख लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।‌ स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का लग रहा है। गैर जिले से भी शव को लाया जा सकता है।

क्या कहती हैं क्षेत्राधिकारी नगर?

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग