29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर: अराजक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर के शिवलिंग के पास की खुदाई, भक्तों में आक्रोश

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर को ही खोद डाला। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बड़ी संख्या पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 13 Jan 2024, 8:46 PM IST

अराजक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर के अंदर की खुदाई, भक्तों में आक्रोश

प्राचीन शिव मंदिर का शिवलिंग, जहां की जमीन को खोद डाली गई

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरों ने खजाने के लालच में मंदिर को ही खोद डाला। घटना की जानकारी भक्तों को उस समय हुई जब दर्शन करने के लिए लोग मंदिर पर पहुंचे। बताया गया कि खजाना के लालच में मंदिर में 6 फीट गड्ढा खोद दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। एसीपी घाटमपुर ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में अराजकतत्वों ने खुदाई की है। ग्रामीणों में चर्चा है कि खजाने की लालच में यह खुदाई की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के गुच्चूपुर फरीदपुर गांव का है।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले - राम विरोधी, भगवान सद्बुद्धि दे

गुच्चूपुर गांव के मजरा फरीदपुर गांव में प्राचीन पातालेश्वर मंदिर स्थित है। ग्रामीणों ने बताया कि अराजक तत्वों ने मूर्ति के पास 5 से 6 फीट खुदाई करके मंदिर को तोड़ने का की कोशिश की। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने शासन प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं एसीपी घाटमपुर?

घटना की जानकारी मिलने पर घाटमपुर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। एसीपी घाटमपुर ने भी ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों ने मंदिर में खुदाई की है। ग्राम सभा में चर्चा है कि प्राचीन मंदिर के नीचे खजाना गड़ा है। जिसके लालच में अवांछित तत्वों द्वारा यह कार्य किया गया है। ग्राम प्रधान से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।