scriptभाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस, कहा 25 जून को कांग्रेस ने रचा था काला इतिहास | BJP workers celebrated black day | Patrika News
अयोध्या

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस, कहा 25 जून को कांग्रेस ने रचा था काला इतिहास

काला दिवस मनाने पहुंचे प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाबो देवी ने कहा अब भारत में नहीं लिखा जाएगा इतिहास का ऐसा अध्याय

अयोध्याJun 25, 2022 / 06:58 pm

Satya Prakash

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस, कहा 25 जून को कांग्रेस ने रचा था काला इतिहास

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस, कहा 25 जून को कांग्रेस ने रचा था काला इतिहास

अयोध्या. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह व उत्तर प्रदेश के मंत्री गुलाबो देवी भी शामिल हुई। दरसल 25 जून 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के द्वारा 21 माह के लिए आपातकाल लगाया गया था इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी दी हुई थी इसको लेकर भाजपा इस दिन को काला दिवस के रूप में मान रही है।
भाजपा की सरकार में लोगों को मिल रहा समान अधिकार और सम्मान

इस आयोजन में शामिल होने पहुंची उत्तर प्रदेश मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि आज हमारी सरकार में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है कोई भी चीज हमारे मार्ग में अवरोध बनकर नहीं आई है सबके लिए समान अधिकार दिया जा रहा है सभी को सम्मान मिला है सभी को प्रेम मिल रहा है और सब के लिए जो हमारी कल्याणकारी योजनाएं हैं उसका लाभ भी मिल रहा है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सरकार वह भी रही जिसने सभी प्रकार के अत्याचार हमारे जनता के लिए किया उनके नाखून उखाड़े गए। उन्हें भूखा रखा गया। पेड़ों से बांधकर उन्हें यातनाएं दी गई जितने भी नेता थे उन्हें जेल में डाला गया। स्वयंसेवी संस्थाओं के नेताओं को जेल में डाला अखबारों पर प्रतिबंध लगाया, भाषण पर प्रतिबंध लगाया, लोगों का जीवन दूभर कर दिया। यह सभी हम उनको इसलिए याद दिला रहे हैं कि इस तरह का अध्याय भविष्य में कभी भी नहीं आना चाहिए।
1975 में कांग्रेस ने लागू की थी इमरजेंसी

वही अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 1975 में कांग्रेसी की सरकार ने इमरजेंसी लागू कर देश के लोगों पर अत्याचार किया गया था।21 माह तक इस आपातकाल में लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्याएं खड़ी हुई बहुत से लोग भूख के कगार पर पहुंच गए बड़ी संख्या में लोगों को जेल भी भेजा गया। लेकिन सरकार ने कोई रहना खाते हुए लोगों को प्रताड़ित किया । और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस ने इस दिल को बड़ा काला इतिहास के रूप में रचा जिसे देश कभी भूल नहीं पाएगा और अब दोबारा इस प्रकार से घटनाएं न हो सके इसके लिए कांग्रेस मुक्त सरकार है और आगे भी रहेगा।

Home / Ayodhya / भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस, कहा 25 जून को कांग्रेस ने रचा था काला इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो