scriptअयोध्या में 7 जून को सीएम योगी कोदम्ब राम प्रतिमा का करेंगे अनावरण | Kodmb Ram statue unveiled in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में 7 जून को सीएम योगी कोदम्ब राम प्रतिमा का करेंगे अनावरण

कर्नाटक स्टेट नोट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 7 फुट की कोदम्ब श्री राम की प्रतिमा पहुंची अयोध्या

अयोध्याMay 25, 2019 / 08:07 pm

Satya Prakash

ayodhya

अयोध्या में 7 मई को सीएम योगी भगवान श्री राम कोदम्ब प्रतिमा का करेंगे अनावरण

अयोध्या : कोदम्ब श्री राम की आदम कद भव्य प्रतिमा से अयोध्या नगरी की शोभा बनने जा रही हैं। अयोध्या शोध संस्थान के संग्रहालय में कर्नाटक से खरीद कर लाई गई प्रतिमा का अनावरण 7 जून को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में इसे खरीदा गया काष्ठ कला की दुर्लभ 7 फुट ऊंची यह कृति बेहद आकर्षक बताई जा रही है, जो कि दो दिन पहले अयोध्या शोध संस्थान पहुंच चुकी है।
अयोध्या के शोध संस्थान संग्रहालय में भगवान श्री राम की आदम कद कोदम्ब प्रतिमा लगाई जाएगी जिसके लिए स्थाई रूप से प्लेटफार्म बनाकर रखी जायेगी। वही जानकारी के मुताबिक 7 जून में इस प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारी है। माना जा रहा हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ मणि राम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्म महोत्सव में शामिल होने अयोध्या दौरे के दौरान इस प्रतिमा का अनावरण भी करवाया जाएगा।
इस शोध संस्थान अयोध्या के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ ने बताया कि कोदंब राम की इस प्रतिमा को राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा जा चुका है। यह प्रतिमा अयोध्या शोध संस्थान की दुर्लभ कृतियों में होगी। यह प्रतिमा दो दिन पहले संस्थान में पहुंच चुकी है। और जल्द ही इसका अनावरण किया जाना हैं संभवता 7 जून को मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा सकता हैं अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिल सकी है ।

Home / Ayodhya / अयोध्या में 7 जून को सीएम योगी कोदम्ब राम प्रतिमा का करेंगे अनावरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो