scriptअयोध्या में आज से प्रारंभ होगी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता, इतनी टीमें करेंगी प्रतिभाग | National Senior Archery Competition will start from today in Ayodhya, | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में आज से प्रारंभ होगी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता, इतनी टीमें करेंगी प्रतिभाग

राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रारंभ होगी, इस प्रतियोगिता में 43 टीम में प्रतिभा करेंगी आज 24 नवंबर को सभी टीमें अयोध्या पहुंच जाएंगी।

अयोध्याNov 24, 2023 / 11:37 am

Markandey Pandey

archery_1.jpg
Ayodhya News: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज से राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रारंभ होगी, इस प्रतियोगिता में 43 टीम में प्रतिभा करेंगी 24 नवंबर को सभी टीम में अयोध्या पहुंच जाएंगी और 25 नवंबर से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा , तीरंदाजी प्रतियोगिता के महासचिव उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ अजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा रहेंगे जो भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री है।
महासचिव तीरंदाजी संघ अजय गुप्ता ने कहा कि धनुष और बाण का नाम आते ही सबसे पहले मन मस्तिष्क जो तस्वीर उभरती है वह भगवान श्री राम की है, भगवान श्री राम को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर माना जाता है, भगवान राम के दिव्या धनुष का नाम कोदंड था,जो चमत्कारिक धनुष था जिसे हर कोई धारण नहीं कर सकता था युगों युगों से चली आ रही धनुष और बाण के आध्यात्मिक पराक्रम का एक नया अध्याय श्री राम की नगरी अयोध्या में लिखा जा रहा है।
यह सिर्फ खेल ही नहीं एक विद्या भी है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 428 पुरुष व 338 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी 35 स्टेट से टीमें आ रही, आठ टीम एसोसिएटेड यूनिट है। टोटल 43 टीम हैं जो अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होने वाले तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रम 25 तारीख से आरंभ हो रहा है और 29 को समापन होगा।
प्रधानमंत्री ने जिन खिलाड़ियों को जो एशिया से जीत कर आए थे सम्मानित किया था वे सभी खिलाड़ी अयोध्या तीरंदाज खेल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है कि जो हमारा धनुष है वह पूरा का पूरा बाहर से आयातीत है। तीर और धनुष भारत में न बनकर विदेश से मंगाए जाते हैं।अयोध्या में सभी विद्यालयों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में वे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे जो यहां अपना प्रदर्शन करेंगे उन्ही पर विचार किया जाएगा।

Hindi News/ Ayodhya / अयोध्या में आज से प्रारंभ होगी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता, इतनी टीमें करेंगी प्रतिभाग

ट्रेंडिंग वीडियो