scriptअयोध्या: राम का रत्न जड़ित सिरमौर, स्वर्ण धनुष बाण, रत्नों के मकराकृत कुंडल देख आनंद मगन ब्रह्मांड | ramlala latest new picture of lord ram Sirmaur jeweled golden bow and arrow | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या: राम का रत्न जड़ित सिरमौर, स्वर्ण धनुष बाण, रत्नों के मकराकृत कुंडल देख आनंद मगन ब्रह्मांड

अयोध्या: राजा बने रघुराई, अवध में बाजत बधाई! भए मगन सब देखन हारे !

अयोध्याJan 20, 2024 / 08:46 pm

anurag mishra

ram_lala_pranpratishtha111.jpg
अनुराग मिश्रा। अयोध्या: श्रंगार हुआ सम्पूर्ण अब प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शुरू होगा! तस्वीर में देखा जा सकता है कि रामलला की मूर्ति पर लाल रंग की फूलों की माला डली हुई है। वहीं, उनकी आंखों को पीले रंग की पट्टी से ढांक दिया गया है। अब प्राण प्रतिष्ठा के वक्त रामलला की आंखों पर बंधी पट्टी को हटाया जाएगा।
इसके बाद फिर सबसे पहले आईने में रामलला को उनकी शक्ल दिखाई जाएगी। रामलला की यह नई मूर्ति दक्षिण भारतीय शैली की है। रामलला की इस मूर्ति में उत्तर और दक्षिण भारत दोनों का सामंजस्य दिखाई देगा।
भगवान राम की श्याम वर्ण की यह खड़ी मूर्ति है. इसकी लंबाई 51 इंच है। इस मूर्ति को खड़ी अवस्था में इसलिए रखा गया है, ताकि दूर से लोग इसे देख सकें। इस मूर्ति में भगवान राम के दसों अवतार का वर्णन किया गया है।
रामलला की यह मूर्ति अचल होगी। प्राण प्रतिष्ठा के वक्त आईने में रामलला को पहले उनकी शक्ल दिखाई जाएगी। इसके बाद पीएम मोदी मूर्ति की आंखों में काजल लगाएंगे और फिर प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी! भगवान राम लला के श्रृंगारी के लिए सभी रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। नव रत्न के इस्तेमाल से उनकी प्रसाद, वस्त्र, माला, धनुष और मुकुट में लगाए गए हैं। स्वर्ण और रत्न जड़ित मुकुट और धनुष है।

Hindi News/ Ayodhya / अयोध्या: राम का रत्न जड़ित सिरमौर, स्वर्ण धनुष बाण, रत्नों के मकराकृत कुंडल देख आनंद मगन ब्रह्मांड

ट्रेंडिंग वीडियो