scriptक्रांति दिवस पर सपा ने निकाला तिरंगा यात्रा….कहा भाजपा नकली देशभक्त | Samajwadi Party took out Tricolor Yatra on Revolution Day | Patrika News
अयोध्या

क्रांति दिवस पर सपा ने निकाला तिरंगा यात्रा….कहा भाजपा नकली देशभक्त

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे और पवन पांडे के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, घर घर बांटे गए तिरंगे

अयोध्याAug 09, 2022 / 07:36 pm

Satya Prakash

क्रांति दिवस पर सपा ने निकाला तिरंगा यात्रा....कहा भाजपा नकली देशभक्त

क्रांति दिवस पर सपा ने निकाला तिरंगा यात्रा….कहा भाजपा नकली देशभक्त

अयोध्या. देश में स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में पूरा देश मना रहा है। और सभी रानीतिक पार्टियां भी इस उत्सव को अलग अलग स्वरूप में मना रहे हैं। दरसल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया था। कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता क्रांति दिवस का अभियान शुरू करें.सबके घर घर जाकर तिरंगा फहराया जाए। जिसको देखते हुए। अयोध्या में भी आज क्रांति दिवस के मौके पर सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडे ने शहर के रोहिणी कॉलोनी से घर-घर झंडा लगाने की शुरुआत किया है।
9 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा उत्सव

इस अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने भाजपा की देशभक्ति को ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। समाजवादी पार्टी ने देशभक्ति दिखाई है। उन्होंने कहा कि आज क्रांति दिवस 9 अगस्त से अभियान शुरू होकर 15 अगस्त तक घर-घर झंडा फहराया जाएगा। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में माफी मांगा जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं आज असली देशभक्त बनने का ड्रामा कर रहे हैं। हम वह लोग हैं हमारे पूर्वजों ने वंशजों ने डॉक्टर लोहिया जयप्रकाश नारायण अशफाक उल्ला खान से लेकर महात्मा गांधी सरदार पटेल एक बड़ी परंपरा रही है. इस देश की आजादी के लिए।इस देश की आजादी के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वालों की। उस परंपरा का निर्वहन करते हुए हम तिरंगा लगा रहे है।हम दिखावे का तिरंगा नहीं लगा रहे है। तिरंगा हमारे दिल में है। तिरंगा हमारे देश का सम्मान है।तिरंगा हमारा गौरव है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आने वाले समय में भारत विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बने।

Home / Ayodhya / क्रांति दिवस पर सपा ने निकाला तिरंगा यात्रा….कहा भाजपा नकली देशभक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो