scriptकौन हैं राम मंदिर में पुजारी पद चुने जाने वाले मोहित पाण्डेय, जिसका आपत्तिजनक वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई | Who is Mohit Pandey selected for priest in Ram temple now objectionabl | Patrika News
अयोध्या

कौन हैं राम मंदिर में पुजारी पद चुने जाने वाले मोहित पाण्डेय, जिसका आपत्तिजनक वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल है। उस पोस्ट में राम मंदिर में पुजारी पद चुने गए मोहित पाण्डेय हैं, उनके साथ एक महिला आपत्तिजनक हालात में हैं। आइए जानते हैं इसका सच्चाई।

अयोध्याDec 12, 2023 / 03:33 pm

Anand Shukla

mohit_pandey_ayodhya_.jpg

राम मंदिर में पुजारी पद पर चयनित हुए मोहित पाण्डेय

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का काम अब कुछ ही बचा है। बाकी काम हो चुका है। 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने भव्य गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। वहीं, भगवान रामलला के मंदिर में अर्चकों की तैनाती को लेकर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन दिनों मोहित पांडे नाम के एक व्यक्ति को रामलला का पुजारी नियुक्त किए जाने की बात कही जा रही है।
सोशल मीडिया पर लोग अब एक जोड़े की अश्लील फोटो को मोहित पांडे का बताकर शेयर कर रहे हैं। जिन्हें हाल ही में राम मंदिर अयोध्या में पुजारी के रूप में चुना गया था। इस बारे में D-Intent Data कंपनी ने पड़ताड़ की तो पता चला कि वह वीडियो कई अश्लील वेबसाइटों पर मिला है, जिसमें एक ही जोड़े को दिखाया गया है।
इस वीडियो से मोहित पांडे का कोई लेना-देना नहीं है। मूल वीडियो से तुलना करने पर हमने पाया कि यह व्यक्ति निश्चित रूप से मोहित पांडे नहीं है। ट्वीट्स पर इस्तेमाल की गई तस्वीरें इस तरह से ली गई हैं कि वह उनके जैसी ही लगें।
कौन हैं मोहित पाण्डेय?
मोहित पांडेय मूलरुप से सीतापुर का रहने वाले हैं। मोहित ने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में सात साल तक सामवेद की शिक्षा ली। सामवेद की शिक्षा पूरी होने के बाद आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए। आचार्य की डिग्री लेने के बाद वह पीएचडी की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बीच खबर आई कि राम मंदिर के पुजारी के रूप में उनका चयन हो गया है।
इसके बाद ये तेजी से मीडिया में चलने लगी। वहीं, अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इन दिनों मीडिया में मोहित पांडे नाम के व्यक्ति को पुजारी बनाने का दावा किया जा रहा है। यह खबर बिल्कुल गलत है। अभी किसी पुजारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 60 घंटे होगा पूजन, अनुष्ठान के बाद विराजेगें श्रीराम

वहीं, खबर आई है कि झूठी फोटो साझा करने वालों पर अहमदाबाद की साइबर क्राइम पुल‍िस ने तुरंत कार्रवाई की है। खबर है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता ह‍ितेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद अयोध्या पुलिस ने ‘X’ पर पोस्ट करके दी है।

Home / Ayodhya / कौन हैं राम मंदिर में पुजारी पद चुने जाने वाले मोहित पाण्डेय, जिसका आपत्तिजनक वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो