आजमगढ़

भाजपा प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी का सपा-बसपा पर बड़ा हमला, दिया बड़ा बयान

आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश मंत्री ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के बारे में दी विस्तार से जानकारी।

आजमगढ़Jul 07, 2019 / 09:52 am

रफतउद्दीन फरीद

प्रतीकात्मक फोटो

आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी देश की राजनीति के एक सशक्त हस्ताक्षर और आज जो भारतीय जनता पार्टी का भव्य और विशाल भवन दिखाई पड़ रहा है उसकी नींव में अपने जीवन को समर्पित करने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने का निर्णय लिया।
इसे भी पढें

भाजपा की एक और लोकसभा सीट खतरे में, कोर्ट पहुंचा बसपा प्रत्याशी, जितने वोट पड़े उससे 5000 ज्यादा गिने गए

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उसके बलिदान से प्रभावित होकर इतने वर्षों से लाखों कार्यकर्ताओं ने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भारत को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए साधना में लगे हुए हैं। अभी 2019 के लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुआ है। विश्व की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो सम्मान बढ़ा है। वह डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर लगातार चलते रहने का परिणाम है। हमें 17 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं।
इसे भी पढ़ें

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत को एयरपोर्ट पहुंचे दिग्गज कांग्रेस नेता

18 राज्यों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। उत्तर प्रदेश में भी हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट जनता ने दिया है।सपा बसपा ने गठबंधन किया और अहंकार के चरमोत्कर्ष पर पहुंच गए। दूसरी तरफ भाजपा का कार्यकर्ता गांव-गांव, घर घर, दरवाजे- दरवाजे जाकर आग्रह कर रहा था अबकी बार फिर मोदी सरकार। हमारे कार्यकर्त्ताओं की विनम्रता ने सपा बसपा के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। हमारा नारा था मेरा बूथ सबसे मजबूत विरोधी दल जिसका मजाक उड़ाते थे।
इसे भी पढ़ें

वाराणसी में बोले प्रधानमंत्री, 5 ट्रीलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर सवाल उठाने वाले ‘पेशेवर निराशावादी’

हमारे बूथ अध्यक्षों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश के 1लाख 63 हजार बूथ में से 1 लाख 33 हजार बूथों को जिताकर हमारे बूथ अध्यक्षों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपनी छमता का परिचय दिया। ळमें सदस्यता अभियान को हमें सफल बनाने का काम करना है। प्रथम चरण में सामान्य सदस्यता अभियान 11अगस्त तक और उसके बाद द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता टोल-फ्री नम्बर 8980808080 पर डायल कर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आज हम सबके प्रेरणा श्रोत डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर सदस्य अभियान की शुरुआत की गई है। हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता तीन प्रकार से सदस्यता का कार्य करेंगे बूथों पर जाकर, विशेष समूह में जाकर और कैम्प लगाकर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें

एसपी से बोले भाजपा नेता, थानेदार हमें इनकाउंटर करने की धमकी देते हैं

इस अवसर पर रा.ज.स.क्रा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय राय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर घनश्याम पटेल, सहजानंद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, प्रेम प्रकाश राय, डा.श्याम नारायण सिंह, हरीश तिवारी, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, हनुमंत सिंह, ऋषिकांत राय,ध्रुव सिंह, जगत नारायण गौड़, डा भक्तवत्सल, रामाधीन सिंह, श्रीकृष्ण पाल, शिवनाथ सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, दुर्ग विजय यादव, हरिवंश मिश्रा , सतेन्द्र राय, माला द्विवेदी, विनोद राजभर संजय यादव, विभा बर्नवाल, ठाकुर प्रसाद सिंह, आशुतोष मिश्रा, डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, विनय प्रकाश गुप्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
By Ran Vijay Singh
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.