scriptछात्राओं ने रैली निकालकर ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिये किया प्रेरित | Girls Students Organized March for Eco Friendly Diwali in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

छात्राओं ने रैली निकालकर ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिये किया प्रेरित

पालीथिन व वायु प्रदूषण के दुष्परिणाम से कराया अवगत।

आजमगढ़Nov 03, 2018 / 05:00 pm

रफतउद्दीन फरीद

 March for Eco Friendly Diwali

ईको फ्रेंडली दिवली के लिये मार्च

आजमगढ़. श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय की बीएड छात्राओं ने शनिवार को प्रचार्य डा. निशा सिंह यादव के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों से मिलकर पालीथिन व वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
महाविद्यालय में पर्यावरणीय क्षरण की रोकथाम पर सात दिवसीय इंटरशिप कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार को प्राचाय डा. निशा सिंह यादव ने की। इस दौरान कार्यालय सभागार में पर्यावरणीय क्षरण पर चर्चा की गयी। पूर्व प्राचार्य डा. शशि श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के लिए मानव सर्वाधिक जिम्मेदार है। हमें अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित कर ही हम मानव जीवन का बचा सकते हैं।
बीएड की छात्राओं द्वारा पुस्तकालय, महाविद्यालय परिसर की सफाई की गयी। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। प्राचार्य ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं इको फ्रैडली दीपावली मनाने की शपथ दिलायी। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गयी जो कालेज परिसर से निकलकर शहर के पशु चिकित्सालय, कटरा, कुंदीगढ़, बदरका, पांडेय बाजार, आसिफगंज, सदावर्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई पुनः कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विभिन्न स्लोग लिखी तख्तियां लिए छात्राओं ने लोगों से मिलकर इस दीपावली पर पटाखे न जलाने, पालीथिन का उपयोग बंद करने, पौघरोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्या में आगे आने की अपील की। प्राचार्य डा. निशा यादव ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि इस दीपावली पर्व पर न खुद पटाखे जलाएंगे और ना ही दूसरों को जलाने देंगे। शिक्षित और जागरूक होने के कारण हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम दूसरों को भी प्रदूषण के दुष्परिणाम से अवगत कराये। इस मौके पर डा. उमा त्रिपाठी, डा. उमा त्रिपाठी, कुमारी गीता सचदेवा, डा. शैलेश, डा. अखिलेश, रागिनी गौतम सहित महाविद्यालय की शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थी।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो