scriptउन्नाव रेप केस को लेकर यौन हिंसा और अपराध के खिलाफ लोगों ने किया मौन प्रदर्शन | People silence Protest against Crime violence for unnao rape case | Patrika News
आजमगढ़

उन्नाव रेप केस को लेकर यौन हिंसा और अपराध के खिलाफ लोगों ने किया मौन प्रदर्शन

इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांन्ति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

आजमगढ़Aug 04, 2019 / 04:13 pm

sarveshwari Mishra

Rape case

Rape case

आजमगढ़. प्रयास सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव रेप काण्ड एवं जमीन विवाद मे सामूहिक हत्या के विरोध में रविवार को नगर के रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर सांकेतिक सत्याग्रह किया। इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांन्ति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान सभी कार्यकर्ता मुंह पर पट्टी बांधे नजर आये। महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा पाण्डेय ने कहा कि यौन हिंसा एवं महिलाओं के प्रति दुराग्रह की घटनाएं बेतहासा बढ़ रही है, रसूखदार लोगों की घटनाओं में संलिप्ता बेहद खेदजनक है। इन घटनाओं ने सभ्य समाज को आहत किया है हमारे पास शब्द नहीं है भर्त्सना के लिए। दुनिया भर ने बापू के सत्याग्रह का लोहा माना है, उसे आदरपूर्वक अंगीकार किया है किन्तु आज अपने ही देश में महिलाएं दुराग्रहीयों के आगे लाचार हो गयी है। प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बापू की प्रार्थना दुहराते हुए “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबकों सन्मति दे भगवान“ का गायन करते हुए सन्मति की प्रार्थना की तथा घटना को स्तब्ध कर देने वाला बताया और कहा कि मै निःशब्द हूं, सिस्टम को विश्वास बहाली के लिए कड़े से कड़े कदम उठाना चाहिए। इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र पाठक, अतुल श्रीवास्तव, ई. सुनील यादव, राजाराम, शिव प्रसाद पाठक, डा.राधा चौरसिया, अनीता साईलेस, डा.पूजा पाण्डेय, स्नेह लता भट्टी, हिमॉशु शर्मा, अंगद साहनी, आलोक लहरी, राजीव शर्मा, हरिश्चन्द्र आदि मौजूद रहे।
BY- Ranvijay Singh

Home / Azamgarh / उन्नाव रेप केस को लेकर यौन हिंसा और अपराध के खिलाफ लोगों ने किया मौन प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो