scriptसपाइयों ने योगी सरकार पर लगाया जाति धर्म के नाम पर दमन का आरोप, बोले 2022 में बनाएंगे अखिलेश की सरकार | Samajwadi Party Meeting Over Teachers MLC Election 2020 | Patrika News
आजमगढ़

सपाइयों ने योगी सरकार पर लगाया जाति धर्म के नाम पर दमन का आरोप, बोले 2022 में बनाएंगे अखिलेश की सरकार

समाजवादी पार्टी की बैठक में छाया रहा महंगाई, भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था का मुद्दा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने की बनी रणनीति

आजमगढ़Nov 07, 2020 / 05:53 pm

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh news

सपा की बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी की शनिवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में एक तरफ जहां शिक्षक एमएलसी चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गयी वहीं यूपी की योगी सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाकर सपा को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सपाइयों ने योगी सरकार पर जाति और धर्म के आधार पर दमन का आरोप लगाया तथा तथा 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लिया गया।

हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। देश व प्रदेश की दोनों डबल इंजन वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। आलू व प्याज जो गरीबों का मुख्य भोजन था उसकी भी कीमत इतनी बढ़ गयी है कि आम आदमी के पहुॅच से बाहर है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। ऐसी परिस्थिति में 2022 में सपा की सरकार बननी तय है। इसके लिए हम लोग तन मन धन से जुट कर गांवों व शहरों में घर-घर जाकर अलख जगायें। विधान परिषद (शिक्षक) के चुनाव में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथों से सम्बन्धित मतदाताओं से मिलकर सपा उम्मीदवार को जिताने की अपील करें।

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी सरकार में विकास कार्य ठप हो गया है। केवल जाति व धर्म के नाम पर लोगों का दमन व उत्पीड़न किया जा रहा है। बलात्कार, हत्या, लूट व अपहरण आम बात हो गयी है। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि दलितों व पिछड़ों पर दमन व अत्याचार कर भाजपा लोगों को भयभीत करना चाहती है। संविधान के अनुसार न काम कर मनमाने ढंग से सरकार चला रही है। आज दलित, पिछड़ा, गरीब अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।

पूर्व मंत्री चन्द्रदेव यादव ने प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसान का गेंहू 1500 रूपये और धान 900 रूपये कुन्तल बिक रहा है। क्रय केन्द्रों पर किसान की बजाय बिचैलियों के धान की तौल हो रही है। आम किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।

इस मौके पर विधायक आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामजग राम, बृजलाल सोनकर, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, ओमप्रकाश राय, प्रदीप यादव, प्रेमा यादव, श्रृंगारी गौतम, गुड्डी, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, हरिश्चन्द्र यादव, डा. हरिराम सिंह यादव, हंसराज यादव, राजनरायन यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, शोभनाथ यादव, चन्द्रिका निषाद आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / सपाइयों ने योगी सरकार पर लगाया जाति धर्म के नाम पर दमन का आरोप, बोले 2022 में बनाएंगे अखिलेश की सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो