scriptअराजकतत्वों ने किया तोड़फोड़, बाइक को किया आग के हवाले | Shop vandalized and bike burn in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

अराजकतत्वों ने किया तोड़फोड़, बाइक को किया आग के हवाले

सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर कस्बा स्थित छांऊ मोड़ पर सोमवार की रात अराजकतत्वों ने दो दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद बरामदे में खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आजमगढ़Dec 07, 2021 / 06:08 pm

Ranvijay Singh

दबंगों द्वारा जलाई गयी बाइक

दबंगों द्वारा जलाई गयी बाइक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर कस्बे के छांऊ मोड़ पर स्थित दो दुकानों में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। इसके बाद दुकान का सारा सामान बाहर फेंक कर आग लगा दी। अराजकतत्व यहीं रूके। उन्होंने दरीखा शेख अहमद गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर के बरामदे में खड़ी बाइक को भी फूंक दिया। देर रात हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गयी।

सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर कस्बा स्थित छांऊ मोड़ पर रामवृक्ष व दिनेश उर्फ मामा की मिठाई की दुकान की है। सोमवार की रात किसी समय अराजकतत्व पहुंचे और दोनों दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। ताला तोड़कर आलमारी आदि बाहर फेंककर आग लगा दिया। दुकानदारों को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का ताला टूटा था और भारी तोड़फोड़ की गयी थी। इससे दुकानदारों में भारी गुस्सा है।

यहीं नहीं घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही दरीखा शेख अहमद गांव में बरामदे में खड़ी पूर्व जिलापंचायत सदस्य की बाइक भी अराजकतत्वों ने फूंक दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजमन ने बताया कि उनके बड़े पिता के लड़के मटरू लाल का पीजीआई चक्रपानपुर में ब्रेन हेमरेज की वजह से निधन हो गया था। उनका शव शाम में खंडवारी गांव स्थित घर आया। वह खंडवाड़ी चले गए। रात करीब 10 बजे घर वापस लौटकर आए। तो देखा बाइक फूंक दी गयी थी। इस मामले में थानाध्यक्ष सरायमीर स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Azamgarh / अराजकतत्वों ने किया तोड़फोड़, बाइक को किया आग के हवाले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो