आजमगढ़. मुंबई एयरपोर्ट पर पिछले दिनों गिरफ्तार आजमगढ़ के छाऊं गांव निवासी अबु जैद के पकड़े जाने के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वाएड को अहम सुराग हाथ लगे हैं। उससे अब तक की पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आजमगढ़ के चार और युवकों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद तीन युवकों को छोड़ दिया। एक युवक अब भी एटीएस की हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है माना जा रहा है युवक से कुछ अहम सुराग मिलेंगे।