scriptBaghpat: 1076 पर सबसे ज्यादा ये शिकायतें की गईं मुख्यमंत्री से | baghpat people complaint of lockdown violetion on 1076 helpline | Patrika News
बागपत

Baghpat: 1076 पर सबसे ज्यादा ये शिकायतें की गईं मुख्यमंत्री से

Highlights

CM Helpline Number पर Baghpat से की गई शिकायतें
DM ने नोडल अधिकारियों को दिया निपटारे का आदेश
जनपद में बनाए गए हैं 10 Quarantine सेंटर

बागपतApr 07, 2020 / 01:13 pm

sharad asthana

Yogi

Yogi

बागपत। जिला प्रशासन जनपद में कोविड-19 (COVID-19) से लड़ाई लड़ रहा है। दो मरीज मिलने के बाद हालात सामान्य बताये जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों की मदद की जा रही है। घर में रहने की अपील भी की गई है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline Number) पर जनपद से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी (DM) ने नोडल अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें

World Health Day: कोरोना को मात देकर लौटे डॉक्टर बोले— जल्द मरीजों का इलाज करूंगा

गांवों को किया जा रहा है सैनिटाइज

बागपत (Baghpat) जनपद में 10 क्वॉरेंटाइन (Quarantine) सेंटर बनाए गए हैं। उसमें बाहर से आने वालों व जमातियों को रखा गया है। इसके अलावा जनपद के सभी गांवों को भी सैनेटाइज करने का कार्य जिला पंचायत कर रहा है। खाद्य सामग्री भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। पिछले 14 दिन के लॉकडाउन (Lockdown) में प्रशासन ने लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यह भी पढ़ें

लॉकडाउन: प्रधान ने निकाला अनोखा उपाय, गांव में बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर देने होंगे 5 हजार रुपये

लॉकडाउन की सबसे ज्यादा शिकायत

वहीं, कोविड-19 से सबंधित कई शिकायतें 1076 पर पहुंची हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रशासन शिकायतों को लेकर सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए मुख्यविकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को निर्देशित कर दिया है। यह शिकायतें जनपद के लोगों द्वारा की गई हैं। इसें सबसे ज्यादा शिकायतें गांवों के लोगों की हुई है। इसमें ग्रामीणों द्वारा लॉकडाउन का पालन नहीं करने को लेकर हुई हैं।
मस्जिदों में नमाज पढ़ने की भी हुईं शिकायतें

इसके साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ ही मस्जिदों में नमाज
पढ़ने और बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी देकर उन पर कारवाई करने की बात की गई है। डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि इनमें से काफी संख्या में शिकायतों का निस्तारण पहले ही किया जा चुका है।

Home / Bagpat / Baghpat: 1076 पर सबसे ज्यादा ये शिकायतें की गईं मुख्यमंत्री से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो