4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WhatsApp पर चला रहा था ऐसा गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

Highlights मोबाइल चेक करने पर पुलिस को लगा पता व्हाट्सएप पर युवक खिलाते है सट्टे का खेल पुलिस ने आरोपियों को ऐसे किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Nov 2019, 1:28 PM IST

facebook.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

बागपत। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात दिल्ली -सहारनपुर हाई-वे (Highway) पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (Guest House) के पास (Gambling) सट्टा खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग मौके से भागने में सफल रहे। मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। वही पता चला कि आरोपी व्हाट्सएप (Whatsapp) पर सट्टा चलाते थे।

ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में ही रह गया बैंडेज, परिवार ने पता लगने पर अस्पताल में किया हंगामा

कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। जब वह सिसाना रोड से होते हुए दिल्ली-सहारपुर हाई-वे से तिराहे पर पहुंचे, तो उन्हें पीडब्ल्यूडी (PWD) के सामने नई बस्ती में एक प्लाट में सट्टा खेले जाने की सूचना मिली। इसके बाद रात करीब तीन बजे पुलिस प्लॉट पर छापा मारकर वहां से सट्टा खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया । तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से सट्टे के पर्चे ,8 हजार रुपये व तीन मोबाइल बरामद किये। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमित निवासी माता कालोनी, आकाश उर्फ काके निवसाी दिल्ली और पिन्नू निवासी डौला के रूप में हुई है। आकाश वर्तमान में अपने मौसा के पास कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के गांव बड़का में रह रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर वकील ने SSP को दी शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

फरार आरोपियों की तलाश जारी

वही कोतवाली प्रभारी ने बताया आरोपियों के दो फरार साथियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि यह लोग मोबाइल पर सट्टा लगातें थे। इनके मोबाइल व्हाट्सएप पर सट्टे के नम्बर दर्ज किए जाते थे। व्हाट्सएप पर दर्जनों लोगों के नम्बर दर्ज हैं। उनके प्रिंट निकलवाये जा रहे है। आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइल पर नम्बर नोट कर वसीम राणा के पास पहुंचा देते थे। उन्हें वसीम से 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। वसीम पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआं एक्ट व 67आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।