scriptऑपरेशन के बाद महिला के पेट में ही रह गया बैंडेज, परिवार ने पता लगने पर अस्पताल में किया हंगामा | woman died during treatment family blamed government hospital doctor | Patrika News
बागपत

ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में ही रह गया बैंडेज, परिवार ने पता लगने पर अस्पताल में किया हंगामा

Highlights

पेट के दर्द के चलते महिला को जिला अस्पताल लेकर गया था परिवार
ऑपरेशन के बाद भी दर्द नहीं हुआ बंद तो दिल्ली के अस्पताल में किया रेफर
यहां महिला के पेट से निकला बैंडेज, उपचार के दौरान हो गई मौत

बागपतNov 12, 2019 / 08:12 pm

Nitin Sharma

बागपत। जिले में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक महिला की मौत का आरोप लगा हैै । महिला का जिला अस्पताल में करीब छह माह पूर्व पथरी का ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बैंडेज महिला के पेट में छोड़ दिया। आपरेशन के बाद पेट का दर्द बंद न होने पर जिला अस्पताल से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला को दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर दोबारा ऑपरेशन कर डाक्टर महिला के पेट से बैंडेज तो निकाल दी, लेकिन डॉक्टर महिला को नहीं बचा सके।

शादी तय होने के बाद Social Media पर युवक को मिली अपनी मंगेतर की लव स्टोरी

छह माह पूर्व अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बागपत नगर के मौहल्ला मल्लहान निवासी कोशिद की पत्नी निशा बेगम को पेट दर्द के चलते करीब छह माह पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट में पथरी बताया और पथरी निकालने के लिए उसका ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के तीन दिन बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद महिला के परिजन उसे घर ले आए, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी महिला के पेट का दर्द बंद नहीं हुआ। इसके बाद परिजन फिर उसे अस्पताल ले गये और डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे दवा देना शुरू कर दिया और कहा कि दवाओं से दर्द बंद हो जाएगा। परिजनों का आरोप महिला के पेट का दर्द बंद नहीं हुआ,तो उसे तीसरी बार वह अस्पताल में भर्ती कराने गये। लेकिन पिछले पांच माह डॉक्टर उन्हें दवा देकर टकराते रहे।

खुशखबरी: इस हाईटेक शहर में अपना आशियाना बनाने का है सुनहरा मौका, जल्द निकलेगी Scheme

हालत में नहीं हुआ सुधार तो दिल्ली किया रेफर

परिजनों के अनुसार जब बेगम को आराम नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गत 15 अक्टूबर को महिला को लेकर दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने करीब उसे अपनी निगरानी में रखा। महिला के कई टेस्ट कराये। जांच के बाद पता चला कि महिला के पेट में कोई गांठ है। जिसके चलते उसके पेट में इंफेक्शन हो गया है। इसके बाद डॉक्टर ने गत 30 अक्टूबर को महिला का दोबारा ऑपरेशन किया तो उसके पेट से बैंडेज (गोज पीस) निकाली। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार पेट से गोज पीस निकाले जाने के बाद भी महिला की हालत नाजुक बनीं हुई थी। इस लिए महिला को अस्पताल में आईसीयू में रखा गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को देर रात महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पीएम के बाद परिजनों ने महिला को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।

परिजनों के अनुसार इस मामले उन्होंने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। इसमें मृतका के पेट से निकले गोज पीस दिल्ली पुलिस के पास हैं। इसी के आधार पर दिल्ली में ही मृतका का पीएम कराया गया था। मृतका के पति का कहना कि अभी तक तो वह अपनी पत्नी को देखरेख व बच्चों को संभालने में लगा था। अब इस संबध में वह पुलिस में डॉक्टर के विरूद्ध शिकायत करेंगे। मामले को लेकर सीएमएस बीएल एस कुशवाह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि डॉक्टर की किसी भी प्रकार की लापरवाही उजागर हुई तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

Home / Bagpat / ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में ही रह गया बैंडेज, परिवार ने पता लगने पर अस्पताल में किया हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो