scriptगोवंश के अवशेष मिलने पर भाजपाइयों के साथ लोगों ने किया हंगामा, पुलिस विभाग में हड़कंप | People protested on getting residual of cattle in baghpat | Patrika News
बागपत

गोवंश के अवशेष मिलने पर भाजपाइयों के साथ लोगों ने किया हंगामा, पुलिस विभाग में हड़कंप

खबर के मुख्य बिंदु-

बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र स्थित बुढेडा गांव की घटना
घटना के विरोध में लोगों ने गांव के संपर्क मार्गों पर लगाया जाम
पुलिस ने दो युवकों हिरासत में लेकर 24 घंटे में घटना का खुलासा करने का दावा किया

बागपतJul 18, 2019 / 04:23 pm

lokesh verma

baghpat

गोवंश के अवशेष मिलने पर भाजपाइयों के साथ लोगों ने किया हंगामा, पुलिस विभाग में हड़कंप

बागपत. बुढेडा गांव में गुरुवार की तड़के एक गन्ने के खेत में अज्ञात गोतस्करों ने घुमंतू गोवंश का कटान कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने भाजपा नेताओं के साथ घटना के विरोध में जमकर हंगामा करते हुए गांव के संपर्क मार्गों पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का भी ग्रामीणों ने घेराव कर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया है कि 24 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअलस, बुढेडा गांव में गुरुवार सुबह सूबे पुत्र राजमल के खेत में अज्ञात गो तस्करों ने तीन घुमंतू गोवंशों को काट दिया। गोवंश काटने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जगह-जगह रक्त व गोवंश अवशेष पड़े देख लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना के विरोध में गांव के संपर्क मार्गों को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ गोकशी स्थल पहुचें तो उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, महामंत्री मास्टर सूरजपाल सिंह, बड़ौत नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें

Video: Sambhal में दो सिपाहियों की हत्‍या करने वालों पर इतने लाख का इनाम हुआ घोषित

baghpat
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत करने के प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस अधिकारियों की एक नहीं सुनी और घटना का शीघ्र खुलासा कर तस्करों की गिरफ्तारी व दोज्जा में चल रहे समुदाय विशेष के होटलों को बंद कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोज्जा के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर गो तस्करों को पकड़ने का आश्वाशन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी बिचपड़ी डॉ. सुमित कुमार ने मौके से गोवंश अवशेष के नमूने लिए हैं। पुलिस ने जेसीबी को बुलाकर गोवंश अवशेषों को मिट्टी में दबवाया है। ग्राम प्रधान धर्मवती के पुत्र कृष्णपाल की तहरीर पर बिनौली पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ गो वध अधिनियम 3/5/8 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर गौतस्करों की सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।
यह भी पढ़ें

Shamli: थानाभवन पुलिस ने बब्‍बर बावरिया को मारी गोली, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल- देखें वीडियो

गोकशी की तीसरी घटना

बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के बुढेडा गांव में गो कशी की यह कोई पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गोकशी की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व में इंटर कॉलेज मार्ग व कर्मअलीपुर गढ़ी मार्ग पर भी गोकशी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ अब तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की, जिस कारण गांव में बार-बार गोकशी की घटनाएं हो रही हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Bagpat / गोवंश के अवशेष मिलने पर भाजपाइयों के साथ लोगों ने किया हंगामा, पुलिस विभाग में हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो