scriptSatyagraha movement – अधिकारियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू | The Satyagraha movement of officials started here | Patrika News
बगरू

Satyagraha movement – अधिकारियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू

वेतन विसंगति को दूर करने के लिए सात सूत्रिय मांगों को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के आव्हान पर आंदोलन की शुरुआत

बगरूFeb 06, 2021 / 11:00 pm

Gourishankar Jodha

Satyagraha movement - यहां अधिकारियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू

Satyagraha movement – यहां अधिकारियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू

प्रागपुरा/पावटा। पावटा पंचायत समिति परिसर में शनिवार को राजस्थान ग्राम विकास संघ के आह्वान पर उपशाखा पावटा के ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति पावटा के परिसर से उपशाखा पावटा के ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया। शुभारंभ सरपंच संघ अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत व पावटा सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पंसारी ने किया। उपशाखा पावटा के ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि सरकार के घोषणा पत्र में कर्मचारी कल्याण, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती एवं समस्त विभागों में समयबद्ध पदोन्नति की विशेष घोषणा की गई थी। इसके बावजूद ग्राम विकास अधिकारियों के प्रमोशन, रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रही। फरवरी माह के प्रत्येक शनिवार को सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सत्याग्रह यज्ञ में उपशाखा मंत्री रामावतार शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सीताराम शर्मा, कुंदन प्रजापत, विवेकान्त शर्मा, विष्णु धोबी, गोपालसिंह, सुरेश मीणा सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम विकास अधिकारियों ने सत्याग्रह आंदोलन

शाहपुरा। वेतन विसंगति दूर करने सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर शनिवार को शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति परिसर में सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति परिसर में हवन कर मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।
3926 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करें
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के शाहपुरा तहसील अध्यक्ष ईश्वर सिंह जाट ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी वेतन विसंगति दूर करने, निष्पक्ष एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने, ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के 3926 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, पदोन्नति प्रकरण, शासन एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के मध्य हुए समझौते को लागू करने सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान यहां पंचायत समिति परिसर में सद्बुद्धि हवन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के तहसील अध्यक्ष जाट, मंत्री राकेश सिंह निर्वाण, जिला प्रतिनिधि बृजेन्द्र कुमार शर्मा, सदस्य महेश कुमार बालोटिया व अशोक कुमार मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सीताराम यादव सहित कई पंचायतों के अधिकारी मौजूद थे।
सरकार को सद्बुद्धि के किया यज्ञ
विराटनगर. ग्राम विकास अधिकारियों की लंबित चल रही मांगों को पूरी कराने के लिए चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत ग्राम विकास अधिकारी संघ ने उपशाखा अध्यक्ष रामेश्वर जाट के नेतृत्व में शनिवार को पंचायत समिति परिसर में प्रार्थना की। बिशंबरदयाल रैगर, महेश मीणा ने बताया कि सात सूत्रीय मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है।

Home / Bagru / Satyagraha movement – अधिकारियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो