scriptइंद्रदेव करेंगे कोहरा की बारिश से नए वर्ष का स्वागत,imd ने जारी किया 72 घंटे का अलर्ट, मौसम का हाल | up weather imd issued orange and yellow alert in 72-hour fog and rain | Patrika News
बहराइच

इंद्रदेव करेंगे कोहरा की बारिश से नए वर्ष का स्वागत,imd ने जारी किया 72 घंटे का अलर्ट, मौसम का हाल

up weather: मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया। कोहरा अधिक गिरने के कारण दृश्यता बहुत कम रहेगी। ऐसे में सावधान रहने की सलाह दी गई है।
 

बहराइचDec 26, 2023 / 08:46 am

Mahendra Tiwari

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

up weather: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा। बारिश, कोहरा और ठंड का एक साथ अटैक होने की संभावना है। अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी के जिलों में घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम हो सकती है। सावधान रहने की जरूरत है। शनिवार को कोहरा अधिक होने के कारण रात में वाहनों के पहिए की रफ्तार थम गई। फिलहाल तापमान में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। बीते शनिवार को बहराइच यूपी का सबसे गर्म और मुजफ्फरनगर सबसे अधिक ठंड का शहर साबित हुआ है।
up weather today: यूपी में क्रिसमस के अवसर पर कोहरा की बारिश शुरू हो गई है। तराई क्षेत्र के जिलों में विजिबिलिटी और अधिक कम हो गई है। अगले तीन से चार दिनों में मौसम के बिगड़ने की संभावना है। नए वर्ष का स्वागत बारिश के साथ होगा। गलन और ठंड बढ़ने के साथ-साथ जनजीवन काफी प्रभावित होने की संभावना है। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता 50 से 199 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद ठंड और गलन बढ़ेगी। पूर्वी यूपी का बहराइच सबसे अधिक गर्म शहर रहा यहां अधिकतम तापमान शनिवार को 28 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।
IMD fog alert : इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 11 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 25 न्यूनतम 9.7, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 24 महाराजगंज में अधिकतम 26 न्यूनतम 9 देवरिया में अधिकतम 25 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 27 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 25 न्यूनतम 9 अंबेडकर नगर में अधिकतम 26 न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
IMd today weather update: यूपी में 30 तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में 27 से 30 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। वहीं, 27, 28, 29 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। 30 दिसंबर से मौसम बिगड़ने की संभावना है। नए वर्ष का स्वागत बारिश से हो सकता है।

Hindi News/ Bahraich / इंद्रदेव करेंगे कोहरा की बारिश से नए वर्ष का स्वागत,imd ने जारी किया 72 घंटे का अलर्ट, मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो