13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich News: बंगाल में ड्यूटी के दौरान जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर सोशल मीडिया पर संवेदनाएं जता रहे लोग

Bahraich News: डेढ़ वर्ष पहले अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ जवान ड्यूटी के दौरान शाहिद हो गया। परिजनों को सूचना मिलते ही गांव घर सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bahraich News

शहीद जवान दिलीप निषाद की फाइल फोटो

Bahraich News: बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के गांव गुरगुट्टा का रहने वाला जवान दिलीप निषाद पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई सोशल मीडिया पर शहीद जवान को शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ-साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। सूचना मिलने पर पार्थिव शरीर लाने के लिए परिवार के लोग पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं।

Bahraich News: बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के गांव गुरगुट्टा के रहने वाले दिलीप निषाद 21 वर्ष अग्नि वीर योजना के तहत डेढ़ वर्ष पहले उसे तैनाती मिली थी। जवान के बड़े भाई विनोद निषाद ने बताया कि इस समय उसके भाई की तैनाती पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में बांग्लादेश बॉर्डर पर थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे के आसपास भाई के शहीद होने की जानकारी सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई। शहीद के भाई ने आगे बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पार्थिव शरीर को लाने के लिए शहीद जवान के पिता और चाचा पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। आज रात तक शव के गांव पहुंचने की संभावना है। जवान की शहादत पर लोग सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ-साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिलेभर में शोक जताया जा रहा है।