scriptभरी बारिश में छिना आशियाना, ढहा मकान | House snatched in heavy rain, collapsed house | Patrika News
बालाघाट

भरी बारिश में छिना आशियाना, ढहा मकान

जनपद परसवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उकवा के वार्ड 08 में निवासरत गरीब महिला मुनिया बाई का मकान लगातार बारिश से ढह गया। मुनिया बाई ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे लगातार बारिश से उसका कच्चा मकान भरभराकर धराशायी
https://fb.watch/eTsXxHlMla/

बालाघाटAug 13, 2022 / 08:20 pm

mukesh yadav

भरी बारिश में छिना आशियाना, ढहा मकान

भरी बारिश में छिना आशियाना, ढहा मकान

बालाघाट/उकवा। जनपद परसवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उकवा के वार्ड 08 में निवासरत गरीब महिला मुनिया बाई का मकान लगातार बारिश से ढह गया। मुनिया बाई ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे लगातार बारिश से उसका कच्चा मकान भरभराकर धराशायी हो गया। इस कारण भरी बारिश में उसका आशियाना छिन गया है। अब गुजर बसर की गंभीर समस्या उसके व परिजनों के सामने खड़ी हो गई। इस मामले की सूचना मुनिया बाई ने ग्राम पंचायत को दी है। वहीं शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।
मुनिया बाई ने बताया कि वह गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन ज्ञापन करती है। कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत उकवा में आवेदन किया। लेकिन आज दिनांक तक आवास का लाभ उसे नहीं दिया गया है। वह कच्चे मकान में निवासरत थी, लेकिन अब वह सहारा भी नहीं बचा है। मकान ढहने से घर गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया है। वह व उसका परिवार सडक़ पर आ गया है। मुनिया बाई ने शीघ्र ही उसे आवास योजना का लाभ दिलाए जाने व तब तक उनके रहवास की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।
https://fb.watch/eTsXxHlMla/

जनपद परसवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उकवा के वार्ड 08 में निवासरत गरीब महिला मुनिया बाई का मकान लगातार बारिश से ढह गया। मुनिया बाई ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे लगातार बारिश से उसका कच्चा मकान भरभराकर धराशायी हो गया। इस कारण भरी बारिश में उसका आशियाना छिन गया है। अब गुजर बसर की गंभीर समस्या उसके व परिजनों के सामने खड़ी हो गई। इस मामले की सूचना मुनिया बाई ने ग्राम पंचायत को दी है। वहीं शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।
मुनिया बाई ने बताया कि वह गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन ज्ञापन करती है। कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत उकवा में आवेदन किया। लेकिन आज दिनांक तक आवास का लाभ उसे नहीं दिया गया है। वह कच्चे मकान में निवासरत थी, लेकिन अब वह सहारा भी नहीं बचा है। मकान ढहने से घर गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया है। वह व उसका परिवार सडक़ पर आ गया है। मुनिया बाई ने शीघ्र ही उसे आवास योजना का लाभ दिलाए जाने व तब तक उनके रहवास की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।

Home / Balaghat / भरी बारिश में छिना आशियाना, ढहा मकान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो