scriptBJP विधायक का आपत्तिजनक बयान, कहा सोनिया गांधी और सपना चौधरी एक ही पेशे से | BJP MLA Said Sonia Gandhi Dancer in Past Life like Sapna Chawadhry | Patrika News
बलिया

BJP विधायक का आपत्तिजनक बयान, कहा सोनिया गांधी और सपना चौधरी एक ही पेशे से

सुरेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वह पिता की राह पर चलें और सपना को अपना बन लें।

बलियाMar 24, 2019 / 10:30 pm

रफतउद्दीन फरीद

Sapna Chawadhary Sonia Gandhi Surendra Singh

सपना चौधरी सोनिया गांधी सुरेन्द्र सिंह

बलिया . अपने सनसनीखेज और विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस सांसद व यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी को लेकर विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया है। सपना चौधरी को नर्तकी बताते हुए दावा किया कि सोनिया गांधी भी इटली में इसी पेशे से जुड़ी हुई थीं। इतना ही नहीं सुरेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी को सपना चौधरी को अपना बनाकर घर की पारी शुरू करने की सलाह भी दे डाली।
 

बिग बॉस के जरिये रातों रात घर-घर पहुंच चुकी सपना चौधरी के शनिवार को कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें तेजी से मीडिया में चलने लगीं। तकरीबन हर सियासी घटनाक्रम पर बयान देने वाले सुरेन्द्र सिंह ने इस मुद्दे पर भी देर नहीं की। उन्होंने मीडिया को दिये अपने बयान में उन्होंने सपना चौधरी को नर्तकी बताते हुए कहा कि नर्तकी देश नहीं चला सकती। भारत की जनता नर्तकी को देश चलाने की इजाजत नहीं देती। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को चरित्रवान जबकि सोनिया गांधी को शादी के पहले इटली में नर्तकी के पेशे से जुड़ा होने का दावा किया।
Sapna Chawadhary Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी से सपना चौधरी की मुलाकात IMAGE CREDIT:
 

राहुल गांधी को सलाह भी दे डाली कि जिस तरह राजीव गांधी ने इटली में इसी पेशे से जुड़ी सोनिया गांधी को अपनाया उसी तरह राहुल भी सपना को अपनाकर राजनीति के साथ जीवन की पारी की शुरूआत करें। सास और बहू दोनों एक ही पेशे से एक ही कल्चर वाली होंगी। कांग्रेस एक स्वरूप, एक रूप और एक नक्शे से संचालित होगी।
Rahul Gandhi
 

सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भले ही नर्तकी पर भरोसा कर लें, लेकिन न तो भारतीय राजनीति में इससे कोई फर्क पड़ने वाला है और न ही भारत की जनता कभी भी नर्तकी को देश चलाने की इजाजत देगी। देश चलाने का जिम्मा तो मोदी जी जैसे चरित्रवान को ही मिलेगा। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही मीडिया में आकर सपना चौधरी ने इस बात का खंडन कर दिया है कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया है।
Sonia Gandhi
 

नर्तकी के आने से भारतीय राजनीति में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं। राहुल गांधी ने नर्तकी पर भरोसा करना शुरू कर दिया। उन्होंने सपना चौधरी को कई बार सोनिया गांधी के साथ जोड़ते हुए बहू शब्द का भी इस्तेमाल किया। कहा की ये अच्छा हो गया कि सास और बहू दोनों एक ही कल्चर और एक ही पेशे से रहेंगी। अब कांग्रेस की कमान एक रूप एक स्वरूप और एक नक्शे से संचालित होगा। जहां सपना होंगी वहीं सोनिया गांधी होंगी और वहीं राहुल गांधी होंगे।
Surendra Singh
सुरेन्द्र सिंह पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान IMAGE CREDIT:
 

बता दें कि सुरेन्द्र सिंह इसके पहले प्रियंका गांधी को शुपर्णखा कह चुके हैं तो अभी कुछ दिन पहले ही मायावती पर कमेंट करते हुए कहा था कि वह रोज फेशियल करवाती हैं। उनकी उम्र हो गयी है फिर भी वह खुद को जवान साबित करने में जुटी रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विवादित बयान दिये हैं जो मीडिया की सुर्खियां बने।
By Amit Kumar

Home / Ballia / BJP विधायक का आपत्तिजनक बयान, कहा सोनिया गांधी और सपना चौधरी एक ही पेशे से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो