बलिया (Ballia) के नरहीं थाने की पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्र ने मीडिया से कहा है कि मामला पुलिस संज्ञान में है और उनकी तलाश की जा रही है। उनकी खोजबीन में कई पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है। हालांकि उन्होंने बताया है कि अभी तक लड़की या युवक क परिजनों की ओर से किसी तरह की कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है।
लक्ष्मणपुर चट्टी पर सजावट की दुकान करने वाले नरहीं थानाक्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवसी युवक उपेंद्र गौड़ का दूसरे गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इसके लिये राजी नहीं हुए। इसके बाद शुक्रवार को दोनों घर से भाग गए। शनिवार को दोनों ने फेसबुक लाइव किया और एक शीशी में जहरीला पदार्थ बताते हुए उसे पीते हुए फेसबुक पर लाइव कर दिया।
वीडियो देखकर पुलिस और परिजन जल्दी मौके पर पहुंचे, लेकिन हैरानी की बात रही कि दोनों वहां नहीं दिखे, जिससे सभी हैरान हैं। अब दोनों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में दुख है।