scriptइस जिले में सिटी बस संचालन की योजना पर नहीं हुआ अमल, बसें हो गई कंडम | City bus operation plan not implemented | Patrika News
बालोद

इस जिले में सिटी बस संचालन की योजना पर नहीं हुआ अमल, बसें हो गई कंडम

बालोद जिले में सिटी बस संचालन की योजना तो बनाई गई लेकिन आज तक बस सड़कों पर दौड़ नहीं पाई। साल 2019 में बनी योजना सिर्फ कागजों तक समिति रह गई। रूट प्रकाशन व परमिट नहीं मिलने के कारण मामला अटका है।

बालोदFeb 10, 2024 / 11:15 pm

Chandra Kishor Deshmukh

गुंडरदेही तक चलने वाली बस भी बंद

इस जिले में सिटी बस संचालन की योजना पर नहीं हुआ अमल, बसें हो गई कंडम

बालोद. जिले में सिटी बस संचालन की योजना तो बनाई गई लेकिन आज तक बस सड़कों पर दौड़ नहीं पाई। साल 2019 में बनी योजना सिर्फ कागजों तक समिति रह गई। रूट प्रकाशन व परमिट नहीं मिलने के कारण मामला अटका है। वहीं सिटी बस भिलाई में कंडम पड़ी हैं। दुर्ग के तत्कालीन कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने सिटी बस संचालन की अनुमति दी थी। तीन साल पहले सिटी बस का संचालन दुर्ग से गुंडरदेही तक किया जा रहा था, उसे भी बंद कर दिया गया है।

नई सरकार से बढ़ी उम्मीद
अब नई सरकार से उम्मीद भी बढ़ गई है। अभी भी जिले में सिटीबस संचालन की लगातार मांग हो रही है। सिटी बस का संचालन होता है तो इसका फायदा जिलेवासियों को मिलेगा। भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही है।

सिटी बस संचालन के लिए एजेंसी बदली
एक साल पहले ही सिटी बस संचालन के लिए परिवहन मंत्री ने यातायात व परिवहन विभाग की बैठक ली थी। सिटी बस संचालन के लिए दुर्ग के लिए योजना बनाई थी, बालोद जिले के लिए योजना नहीं बनी।

किस-किस रूट पर चलेगी बस तय नहीं
बालोद जिले में भी सिटी बस चलाने की योजना 2019 में बनी तो जिलेवासियों में उत्साह देखा गया। उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। अभी यह तय भी नहीं हो पाया है कि आखिर किस-किस रूट पर बस का संचालन कबसे होगा, यह पता नहीं है।

गुंडरदेही सिटी बस 2020 से बंद है
कोरोना काल से पहले सिटी बस का संचालन किया जा रहा था। कोरोना काल में 2020 से सिटी बस का संचालन पूरी तरह से बंद है। बालोद आरटीओ विभाग बीते साल प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। आरटीओ अधिकारी प्रकाश रावटे ने कहा कि पूरी जानकारी लेकर ही कुछ कह पाएंगे।

सिटी बस संचालन से सफर होता आसान
सिटी बस के संचालन से जिला मुख्यालय के सभी शहर व ब्लॉक मुख्यालय तक सफर आसन व सस्ता हो जाता। साथ ही सिटी बस के संचालन से राहत व लाभ भी मिलता। फिलहाल सिटी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

सिटी बस संचालन का प्रयास करेंगे

भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि जल्द इस विषय पर मुख्यमंत्री से मांग व चर्चा की जाएगी। भाजपा शासनकाल में हमें उम्मीद है कि कई विकास कार्य होंगे।

Hindi News/ Balod / इस जिले में सिटी बस संचालन की योजना पर नहीं हुआ अमल, बसें हो गई कंडम

ट्रेंडिंग वीडियो