15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी के खिलाफ छपी खबर शेयर करना अधिकारी को पड़ा भारी, निलंबित

कृपा राम बर्मन बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में उप अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एक अखबार में छपी खबर की कटिंग को अपने वाट्सएप अकॉउंट से शेयर कर दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 9 Jan 2020, 4:20 PM IST

sonia_balod.jpg

बालोद. जिले के एक उप अभियंता के खिलाफ कार्यवाई करते हुए जिलाधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। उप अभियंता की गलती बस इतनी है कि उसने एक अखबार में सोनिया गांधी के खिलाफ छपी खबर की कटिंग को अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से शेयर कर दिया था।

आबकारी मंत्री को ब्लैकमेल करने वाले को पकडऩे वाली टीम पर गिरी गाज, हेड कांस्टेबल सहित दो लाइन हाजिर

जानकारी के अनुसार, कृपा राम बर्मन बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में उप अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एक अखबार में छपी खबर की कटिंग को अपने वाट्सएप अकॉउंट से शेयर कर दिया था।

अब इस मामले को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप अभियंता के निलंबन की कार्यवाही करते हुए आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि उप अभियंता कृपा राम बर्मन ने अपने व्हाट्सप्प अकॉउंट से राजनितिक और राजनेताओं के खिलाफ टिपण्णी की है। कृपा राम बर्मन का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विरूद्ध है।

ये भी पढ़ें: अपने ही खेल में फंसे कारोबारी, देसी से सस्ता हो गया तुर्की से मंगवाया हुआ प्याज