राजधानी में विदेशी प्याज की आवक हो चुकी है, लेकिन यह क्वालिटी के मुकाबले देशी प्याज के टक्कर में नहीं है, जिसकी वजह से विदेशी प्याज सस्ते में बेचना कारोबारियों को मजबूरी हो चुकी है। हालात यह है कि विदेशी प्याज को निकालने के लिए कारोबारी औने-पौने दाम की तलाश में हैं। कई गोदामों में प्याज सडऩे की स्थिति में भी आ चुकी है।