रायपुर. बोर्ड परीक्षाओं में पड़ोसी जिलों को पछाडऩे के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। छात्रों का सिलेबस जल्द पूरा हो और उसका रीविजन कराया जा सके, इसलिए जिले में के छात्रों कर अतिरिक्त क्लास लगाकर गुरुजी उन्हें शिक्षा देंगे। छात्रों का हर सप्ताह प्री-टेस्ट लिया जाएगा और उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजी जाएगी। जिस स्कूल से रिपोर्ट नहीं आएगी, उन पर विभागीय अधिकारी कार्रवाई करेंगे।