रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ भारत और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है, और प्रेरित चक्रवाती हवाएं बुधवार सुबह पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात के कारण बुधवार को उत्तरी भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में व्यापक बारिश या बर्फ और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गयी है।