रायपुर. उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी एच.पी.चन्द्रा ने आज यहां जारी चेतावनी में बताया है कि अगले 24 घंटे में उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के कोरिया,बलरामपुर,सरगुजा,जशपुर,बिलासपुर,कवर्धा,मुंगेली, कोरबा,रायगढ़, बेमेतरा,जांजगीर,राजनांदगांव,बलोदा बाजार एवं महासमुन्द जिलों के कुछ पैकेट में तेज शीतलहर पड़ने की संभावना है।उन्होने बताया कि इन 15 जिलों में अगले 48 घंटे में शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है।