लाइन अटैच हुए हेड कांस्टेबल और आरक्षक ने पुलिस लाइन में आमद दे दी है। इस कार्रवाई का कारण पुलिस अफसरों ने स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम की सफलता से खुश होकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने बंगले में चाय पार्टी दी थी। इसमें टीम में शामिल पुलिस जवानों को बुलाया गया था। चाय पार्टी में शामिल होने के लिए एक एसआई सहित तीन लोग गए थे। इसके चलते चारों पर कार्रवाई हुई है।