रायपुर. नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश के बाद अब पुरी तरफ से आने वाली गाडि़यां भी कोहरे में फंसते हुए आ रही हैं। इस वजह से कई ट्रेनें घंटों देरी से रायपुर जंक्शन पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पुरी से चलकर कुर्ला जाने वाली गाड़ी डेढ़ घंटे, हावड़ा से अहमदाबाद एक घंटे, बरौनी से चलकर गोंदिया आने वाली ट्रेन चार घंटे, सारनाथ और अमरकंटक भी सही समय से नहीं चल रही है।