scriptविधानसभा चुनाव: नौ दिन बाद आएंगे परिणाम, कुछ प्रत्याशी तीर्थ यात्रा पर | Results will come after nine days, some candidates on pilgrimage | Patrika News
बालोद

विधानसभा चुनाव: नौ दिन बाद आएंगे परिणाम, कुछ प्रत्याशी तीर्थ यात्रा पर

मतदान के बाद अब जिले में चुनाव जीत हार की चर्चा चल रही है। नौ दिन बाद चुनाव का फैसला आएगा। वर्तमान में सभी प्रत्याशी व पार्टी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन फैसला तीन दिसंबर को आएगा।

बालोदNov 24, 2023 / 11:35 pm

Chandra Kishor Deshmukh

सभी दल के प्रत्याशियों के अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे

विधानसभा चुनाव: नौ दिन बाद आएंगे परिणाम, कुछ प्रत्याशी तीर्थ यात्रा पर

बालोद. मतदान के बाद अब जिले में चुनाव जीत हार की चर्चा चल रही है। नौ दिन बाद चुनाव का फैसला आएगा। वर्तमान में सभी प्रत्याशी व पार्टी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन फैसला तीन दिसंबर को आएगा। इस बार जिले के तीनों विधानसभा मिलाकर कुल 83.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले के 6 लाख 88 हजार 954 मतदाताओं में 5 लाख 75 हजार 326 मतदाताओं ने वोटिंग मशीन में मनपसंद प्रत्याशियों का बटन दबाया है। अब सभी को परिणाम का इंतजार है।

जीत हार का आंकलन चल रहा
फिलहाल जहां देखो वहां सिर्फ चुनाव जीत हार का आंकलन चल रहा है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। जिले के कुछ प्रत्याशी जीत की प्रार्थना को लेकर तीर्थ यात्रा पर गए हैं।

तीनों सीटों में मतदान की स्थिति और इतिहास
संजारी बालोद
मतदान प्रतिशत -84.83
कुल मतदाता -224063
डाले गए वोट -190074
महिला -96819
पुरुष -93255

सीट का इतिहास
संजारी बालोद विधानसभा सीट शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस सीट पर अभी तक 11 बार कांग्रेस, चार बार भाजपा, एक बार निर्दलीय व एक बार मनोनीत विधायक रहे हैं।

क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ
कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा ने कहा संजारी बालोद की जनता कांग्रेस के साथ है। इस बार यहां जीत हासिल करेंगी। कांग्रेस कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्य अधिक हुआ है।

परिवर्तन चाह रही जनता
भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने कहा जनता परिवर्तन चाह रही है। कांग्रेस कार्यकाल में अपराध बढ़ा है। विकास कार्य ठप रहा। जनता ने भाजपा विधायक चुनने और प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने मतदान किया है।

जनता और मतदाताओं का प्यार मिला
निर्दलीय प्रत्याशी मीणा साहू ने कहा जनता और मतदाताओं का प्यार मिला। हमारी जीत होगी। क्षेत्र का विकास सभी मिलकर करेंगे।

गुंडरदेही विधानसभा
मतदान प्रतिशत -83.76
कुल मतदाता -244154
डाले गए वोट -204494
महिला -102360
पुरुष -102134

गुंडरदेही विधानसभा सीट का इतिहास
यह विधानसभा अभी कांग्रेस का गढ़ है। यहां 2011 से कांग्रेस विधायक है। भाजपा ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया, जिससे जीत मिल सके।

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिला
कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद ने कहा क्षेत्र में कांग्रेस राज में विकास की गंगा बही है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिला है। इस बार भी कांग्रेस की जीत तय है।

कांग्रेस के कार्यकाल में क्या हुआ, जनता जानती है
भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू ने कहा कांग्रेस कार्यकाल के पांच साल में क्या हुआ, यह जनता अच्छे से जानती है। जनता बदलाव चाह रही है। यह तय है कि यहां भाजपा की जीत होगी।

डौंडीलोहारा विधानसभा में मतदान की स्थिति
मतदान प्रतिशत -81.89
कुल मतदाता -220737
डाले गए वोट -180758
महिला -92952
पुरुष -87805

डौंडीलोहारा सीट का इतिहास
अभी तक सबसे ज्यादा कांग्रेस के विधायक बने हैं। यह सीट कांग्रेस का गढ़ है। इस बार भी कांग्रेस ने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया को प्रत्याशी बनाया है। अनिला भेंडिया तीसरी बार चुनाव लड़ रही है। वे दो बार इस सीट पर चुनाव जीत चुकी हंै। भाजपा ने देवलाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस के विकास कार्यों से जनता खुश
कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेडिय़ा ने कहा कांग्रेस के कार्यकाल में हुए कार्यों से क्षेत्र की जनता खुश है। क्षेत्र में विकास दिखाई भी दे रहा है। इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी, उसके बाद सभी मिलकर बेहतर तरीके से काम करेंगे।

मतदाताओं ने बदलाव का मन बनाया
भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में विकास दिखाई नहीं देता। यहां किसान उपेक्षा के शिकार हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में क्या हुआ, मतदाता अच्छी तरह से जान रहे हैं। मतदाताओं ने बदलाव का मन बनाया। यहां भाजपा की जीत तय है।

Hindi News/ Balod / विधानसभा चुनाव: नौ दिन बाद आएंगे परिणाम, कुछ प्रत्याशी तीर्थ यात्रा पर

ट्रेंडिंग वीडियो