पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई 2023 की सुबह 10.20 बजे रमेश कुमार निवासी संकरी थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका लड़का पनेश्वर साहू (उम्र 30 वर्ष) का उसकी पत्नी कपूरन बाई के साथ विवाद चल रहा है। पिछले 4 माह से वह अपने मायके में हैं। पति-पत्नी का मामला मुंगेली के कोर्ट में चल रहा है। मृतक अपने घर में अकेला रह रहा था।
Baloda Bzara Crime News: इसी विवाद के चलते पनेश्वर साहू ने 29 जुलाई 2023 को आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। कार्यवाही के दौरान मृतक के पास वाले रूम में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतक के ससुर दिलहरण साहू, उसका मितान मोहन यदु, मृतक की पत्नी कपुरन बाई साहू और कपिल साहू के द्वारा दो तीन बार जान से मारने की धमकी देने की बात लिखी हुई थी।
मृतक के पिताजी रमेश कुमार साहू और अन्य परिजनों ने बताया कि मृतक के ससुर,पत्नी, कपिल साहू, मोहन यदु द्वारा हमेशा पनेश्वर साहू का आचरण ठीक नहीं होने का आरोप लगाते थे। आए दिन उससे विवाद कर प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते पनेश्वर साहू ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
सुसाइड नोट का हस्तलिपि विशेषज्ञ से परीक्षण कराया गया जिसमें मृतक के लिखावट संबंधित जब्त किया गया। लिखावट एक समान होना पाया गया। वहीं पीएम रिपोर्ट में आग से जलने के कारण मृत्यु होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने ससुर दिलहरण साहू, मितान मोहन यदु, पत्नी कपुरन बाई साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।