scriptपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, हादसे में दो लोगों की मौत, बहनें घायल | Janjgir Champa: Uncontrolled car overturns in field, 2 dead, 2 injured | Patrika News
जांजगीर चंपा

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, हादसे में दो लोगों की मौत, बहनें घायल

Road Accident: जांजगीर चांपा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल नेशनल हाईवे पतेरापाली-मसनिया कला गांव के बीच में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जांजगीर चंपाMar 28, 2024 / 04:44 pm

Khyati Parihar

road_accident.jpg
CG Road Accident: जांजगीर चांपा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल नेशनल हाईवे पतेरापाली-मसनिया कला गांव के बीच में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वही दो सगी बहनों को गंभीर चोटे आई है। जिनका सक्ती अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के बार गांव निवासी शुभम चंद्रा, मीनाक्षी चंद्रा, मनीष चंद्रा व कुकदा गांव की दिव्या कश्यप कार में सवार होकर रायगढ़ जा रहे थे। वे लोग सक्ती क्षेत्र के पतेरापाली और मसानिया कला गांव पहुंचे ही थे कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार सभी को गंभीर चोटे आई।
यह भी पढ़ें

रिश्तों का कत्ल! बड़े भाई ने ब्लेड से छोटे भाई का रेता गला, फिर मां ने थाने पहुंचकर की शिकायत…हालत गंभीर

आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 108 को फोन किया गया। इसके माध्यम से सभी घायलों को सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शुभम चंद्रा, दिव्या कश्यप की मौत हो गई। फिलहाल घायल मीनाक्षी चंद्रा, मनीषा चंद्रा का इलाज चल रहा है। उनके भी सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग दिव्या कश्यप की दीदी से मुलाकात करने रायगढ़ जा रहे थे। सक्ती के पास पहुंचे ही थे कि हादसे का शिकार हो गए।

Home / Janjgir Champa / परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, हादसे में दो लोगों की मौत, बहनें घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो